Ayodhya: अयोध्या नगर निगम की तरफ से सरयू नदी के किनारे विकसित किया गया बायो डायवर्सिटी पार्क ‘तपोवन’ स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच तेजी से एक लोकप्रिय आउटडोर मनोरंजन स्थल के रूप में उभर रहा है।
अधिकारियों के मुताबिक, आधुनिक सुविधाओं और खुली जगहों से सुसज्जित इस ‘तपोवन’ में जल्द ही एक भव्य फूलों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
अधिकारियों मुताबिक, इस बायो डायवर्सिटी पार्क तपोवन की लोकप्रियता अयोध्या की एक आध्यात्मिक केंद्र होने के साथ-साथ एक हरित और पर्यावरण के अनुकूल शहर के रूप में पहचान को और मजबूत करती है।