Ghaziabad: ऑनलाइन गेमिंग के जाल में फंसी तीन बहनें, नौवीं मंजिल से कूदकर दी जान

Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियबाद से दिल को दहलाने वाली घटना सामने आई है, तीन नाबालिग बहनों ने बिल्डिंग की नौवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। मामले में सामने आया है कि मृतकों का नाम निशिका (16 साल), प्राची (14 साल) और पाखी (12 साल) है। तीन मौतों ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

घटना के कारणों को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। सामूहिक सुसाइड की वजह को लेकर जांच शुरू की गई है। पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है। मौत की प्रारंभिक वजह तीनों के गेमिंग ऐप का शिकार होना बताया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस एक ऑनलाइन कोरियन गेम की लत संबंधी पहलू की भी जांच कर रही है। सहायक पुलिस आयुक्त (शालीमार गार्डन) अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि ये बहनें एक ऑनलाइन कोरियन गेम “लव गेम” की आदी थीं और बच्चियों के माता-पिता उनके बहुत ज्यादा गेम खेलने पर आपत्ति जताते थे।
सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि पुलिस को मंगलवार देर रात करीब सवा दो बजे सूचना मिली कि साहिबाबाद इलाके में टीला मोड़ पुलिस स्टेशन के तहत भारत सिटी के एक टावर में नौवीं मंजिल के फ्लैट की बालकनी से तीन लड़कियों ने छलांग लगा दी है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि स्थानीय निवासी चेतन कुमार की तीनों लड़कियां – निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12), भूतल पर गिरी थीं और बुरी तरह से घायल थीं।

उन्हें एंबुलेंस से लोनी के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, बहनें कोविड-19 के दौरान ऑनलाइन गेम की आदी हो गई थीं और अक्सर लगातार कोरियन गेम खेला करती थीं।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और घटना के कारणों की जांच कर रही है। कोरोना के बाद से तीनों बच्चियां आर्थिक कारणों से स्कूल नहीं जा रही थीं, उनके पूरे कमरे में कोरियन ऑनलाइन मोबाइल गेम के पैटर्न के अनुसार फोटोग्राफ्स जमीन पर फैले हुए देखे गए हैं। गेम का लास्ट गोल पूरा कर सुसाइड का मामला दिख रहा है। इस मामले में सुसाइड नोट भी बरामद किए जाने की बात सामने आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *