Himachal: हिमाचल प्रदेश बर्फबारी की चपेट में है।मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक कुछ जिलों में ठंड का पूर्वानुमान लगाया है। राज्य का सबसे कम तापमान लाहौल और स्पीति के तबो गांव में -3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मनाली में सबसे अधिक 10 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कुछ जिलों में मंगलवार तक बारिश के साथ-साथ ताजा हिमपात होने की संभावना है।
इसके अलावा मौसम विभाग के मुताबिक 20 जनवरी तक राज्य में सामान्य से लगभग 90 प्रतिशत कम वर्षा हुई थी, लेकिन बाद में आए शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ ने लंबे समय से चली आ रही बारिश की कमी को काफी हद तक दूर कर दिया है।