SIR List: SIR को लेकर चुनाव आयुक्त से मिलीं ममता, लगाए कई गंभीर आरोप

SIR List:  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने सोमवार को दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात की। इस मौके पर उनके साथ ‘एसआईआर’ से प्रभावित परिवार और पार्टी के दूसरे नेता भी मौजूद थे।

पिछले हफ्ते मुख्य चुनाव आयुक्त कुमार ने बनर्जी को सोमवार को मुलाकात के लिए समय दिया था। रविवार को राजधानी पहुंची बनर्जी के साथ टीएमसी अभिषेक बनर्जी और वकील कल्याण बनर्जी भी थे।

सुबह पत्रकारों से बात करते हुए बनर्जी ने कहा कि बंगाल के लोग चुनाव आयोग के सामने अपनी समस्याएं उठाने आए हैं, लेकिन उन्हें धमकाया जा रहा है। उन्होंने बंग भवन परिसर के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती पर भी सवाल उठाया। सूत्रों के अनुसार पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) से प्रभावित लगभग 50 परिवारों को राजधानी लाया गया है।

ममता बनर्जी ने कहा मैं लंबे समय से दिल्ली की राजनीति में शामिल हूं। मैं 4 बार मंत्री और 7 बार सांसद रह चुकी हूं। मैंने कभी ऐसा अहंकारी और झूठ बोलने वाला चुनाव आयुक्त नहीं देखा। मैंने उन्हें कहा कि मैं आपके पद का सम्मान करती हूं क्योंकि किसी भी पद की स्थायित्व नहीं होती। एक दिन आपको जाना होगा। उनका कहना है कि लोकतंत्र में चुनाव एक त्योहार की तरह होने चाहिए, लेकिन इस तरह की कार्रवाई से चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठते हैं। उन्होंने यह भी सवाल किया कि बंगाल को क्यों निशाना बनाया जा रहा है

उन्होंने कहा कि इस एसआईआरप्रक्रिया के दौरान 150 से अधिक लोग, जिनमें बीएलओ भी शामिल हैं, अपनी जान गंवा बैठे। ममता ने अपने साथ 100 लोगों को भी लाया, जिनमें से कुछ ऐसे हैं जिनके नाम मतदाता सूची में मृत घोषित किए गए थे, जबकि वे जीवित और वर्तमान में उपस्थित हैं। ममता ने इस पूरी प्रक्रिया को लोकतंत्र और चुनाव की मूलभूत संप्रभुता के लिए गंभीर खतरे के रूप में बताया और चुनाव आयोग से तत्काल सुधार की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *