Trump News: ट्रंप का दावा ‘भारत अब ईरान की जगह वेनेजुएला से तेल खरीदेगा’

Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा है कि भारत ने ईरान के बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदने का सौदा किया है, उन्होंने कहा कि इस सौदे की अवधारणा तय हो चुकी है।

भारत ने अभी इस दावे पर आधिकारिक तौर पर कोई जवाब नहीं दिया है।  ईरान से भारत का तेल आयात अब बहुत कम हो गया है। 2018 से पहले, ईरान का कच्चा तेल भारत के आयात का 10 प्रतिशत से ज्यादा था, लेकिन अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद, पिछले साल ये घटकर मात्र 0.04 फीसदी रह गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने हाल ही में फोन पर बात की। वे ऊर्जा, व्यापार, तकनीक, स्वास्थ्य और कृषि जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए।

अमेरिका ने जनवरी में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ लिया था। इसके बाद ये उनकी पहली बातचीत थी, ट्रंप ने दावा किया है कि हाल के घटनाक्रमों के बाद अमेरिका का वेनेजुएला के तेल पर नियंत्रण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *