Dhurandhar: बॉलीवुड स्टार प्रीति जिंटा ने आदित्य धर की लेटेस्ट डायरेक्टोरियल फिल्म “धुरंधर” की तारीफ करते हुए इसे लंबे समय में देखी गई सबसे अच्छी फिल्मों में से एक बताया। पांच दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर. माधवन और राकेश बेदी हैं।
ये फिल्म कंधार प्लेन हाईजैक, 2001 संसद हमले और 26/11 मुंबई हमलों जैसी जियोपॉलिटिकल और आतंकी घटनाओं की पृष्ठभूमि पर आधारित खुफिया ऑपरेशन्स की कहानी है। अपने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक लंबी पोस्ट में फिल्म को देखने के अपने अनुभव के बारे में बताया।
उन्होंने लिखा, “रॉ, असली और शानदार परफॉर्मेंस से सजी फिल्म है।”
उन्होंने लिखा, “आज का दिन मजेदार था। बहुत समय बाद मैंने अकेले थिएटर में फिल्म देखी। दोपहर का शो हाउसफुल था और वाह क्या अनुभव था! ये शायद उन बेहतरीन फिल्मों में से एक है जो मैंने लंबे समय में देखी हैं। रॉ और रियल, @RanveerOfficial, अक्षय, @duttsanjay, @ActorMadhavan, @rampalarjun, सारा अर्जुन, @bolbedibol, @gauravgera और हर दूसरे एक्टर की शानदार परफॉर्मेंस से सजी। दिल को छू लेने वाला और दिल की धड़कन बढ़ा देने वाला म्यूजिक बहुत पसंद आया और सबसे ज्यादा @AdityaDharFilms का डायरेक्शन बहुत पसंद आया। बहुत मुश्किल और फिर भी, इतने दिल से।”
उन्होंने आगे कहा, “ये कोई फिल्म नहीं है। ये हर उस अनजान आदमी, औरत और देशभक्त के लिए एक लव लेटर है, जिसने हमारे देश की रक्षा के लिए खतरा मोल लिया। साढ़े तीन घंटे पलक झपकते ही बीत गए और मैं इसे दोबारा देखने के लिए तैयार हूं। आदित्य धर मेरे पास शब्द नहीं हैं! जब होंगे तो मैं आपको फोन करके बताऊंगी कि मुझे कैसा लगा और मुझे ये मास्टरपीस कितना पसंद आया। तब तक मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि इसे मिस मत करना दोस्तों! जाकर देखो। इस मास्टरपीस को जिंदा करने के लिए कास्ट और क्रू को बहुत-बहुत बधाई।”
प्रीति जिंटा जल्द ही सनी देओल के साथ “लाहौर 1947” में नजर आएंगी। इस फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है और इसे आमिर खान के प्रोडक्शन बैनर आमिर खान प्रोडक्शन के तहत प्रोड्यूस किया गया है।