CM Shinde: खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री शिंदे का हेलीकॉप्टर उनके पैतृक गांव लौटा

CM Shinde: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को सतारा जिले में उनके पैतृक गांव से पुणे ले जा रहे हेलीकॉप्टर को बारिश के मौसम के कारण गांव लौटना पड़ा।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री और हेलीकॉप्टर में सवार अन्य लोग सुरक्षित हैं, उनके विशेष कार्य अधिकारी मंगेश चिवटे ने बताया कि शिंदे सतारा जिले के दारे गांव से पुणे जा रहे थे, तभी अचानक बारिश शुरू हो गई।

ये गांव सह्याद्रि पर्वतमाला के बीच कोयना बांध के तट पर स्थित है। सतारा के एसपी समीर शेख ने बताया कि हेलीकॉप्टर ने शाम करीब चार बजे दारे स्थित हेलीपैड से उड़ान भरी, लेकिन जल्द ही वापस लौट आया।

उन्होंने बताया कि सतारा और पुणे में मौसम साफ था लेकिन दूर से बारिश के बादल दिखने के बाद पायलटों ने एहतियात के तौर पर हेलीपैड पर लौटने का फैसला किया।

बाद में मुख्यमंत्री कार से पुणे के लिए रवाना हो गए, अधिकारियों ने बताया कि शिंदे को अपने मूल कार्यक्रम के अनुसार पुणे से दिल्ली के लिए रवाना होना था।

विशेष कार्य अधिकारी मंगेश चिवटे ने कहा कि “शिंदे सतारा जिले के दारे गांव से पुणे के लिए उड़ान भर रहे थे, तभी अचानक बारिश शुरू हो गई।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *