Diljit Dosanjh: ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ को लेकर दिलजीत दोसांझ ने दिया बड़ा हिंट

Diljit Dosanjh: सिंगर-अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने कहा कि वह इस साल सिर्फ एक इंटरव्यू देंगे, उन्होंने करण जौहर के शो “कॉफी विद करण सीजन 9” में आने का इशारा भी दिया। इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान दोसांझ ने इंटरव्यू के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्हें इस शो में आने का ऑफर मिला है, जो अब खत्म होने वाला है।

उन्होंने कहा, “मुझे एक इंटरव्यू का ऑफर मिला है। मैं वह कर सकता हूं। उन्होंने बताया कि ये इस साल का उनका आखिरी शो है। इसलिए, मुझे लगता है कि मुझे ये करना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा, “ये उनका आखिरी शो है, इसलिए मैंने इसके लिए हामी भर दी है। तो, आप लोगों को ये सरप्राइज मिलेगा। मैं इस साल सिर्फ एक ही इंटरव्यू देने वाला हूं। बस वही एक।”

“कॉफी विद करण 9”, जो 14 अक्टूबर से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होना शुरू हुआ था, अपने नौवें सीजन के साथ खत्म हो जाएगा। शो के पहले एपिसोड में सलमान खान मेहमान के तौर पर आए थे और उसके बाद वाले एपिसोड में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर मेहमान बनकर आए।

ये शो साल 2004 में शुरू हुआ था। इसके आठ सीजन और 161 एपिसोड्स में हिंदी सिनेमा की कई बड़ी हस्तियां मेहमान बनकर आ चुकी हैं। सितंबर में करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए शो के खत्म होने की जानकारी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *