Nayyi Navelli: फिल्म ‘नई नवेली’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 4.6 करोड़ रुपये की कमाई की

Nayyi Navelli: अभिनेत्री यामी गौतम धर की फिल्म ‘नई नवेली’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले दिन 4.6 करोड़ रुपये का सकल कारोबार किया।

फिल्म के निर्माताओं ने ये जानकारी दी, फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसमें यामी के अलावा अनुराग ठाकुर और सुनीता राजवर सहित कई कलाकार हैं।

आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा ने कलर येलो प्रोडक्शंस के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया है, जबकि अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने इसे प्रस्तुत किया है। बालाजी मोहन ने फिल्म का निर्देशन किया है। इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। फिल्म का संगीत जी. वी. प्रकाश कुमार ने दिया है।

फिल्म की कहानी मेरठ पर आधारित है। इसमें यामी एक ऐसी दुल्हन की भूमिका में हैं, जो एक अव्यवस्थित परिवार को बदलकर उसे स्वर्ग जैसा बना देती है। हालांकि, उसके देवर को शक होने लगता है कि उसकी आदर्श दिखने वाली भाभी असल में एक डायन हो सकती है।

फिल्म में मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी भी नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *