Navratri: वडोदरा में नवरात्रि के दौरान 70 हजार से ज्यादा लोगों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ

 Navratri:  गुजरात के वडोदरा में 70 हजार से ज्यादा लोगों ने नशीले पदार्थों के सेवन के खिलाफ शपथ लिया। शहर की पुलिस ने नवरात्रि के दौरान नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए यह अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है।

वडोदरा के पुलिस कमिश्नर नरसिम्हा कोमार ने ‘नौ संकल्प, सुरक्षित वडोदरा’ अभियान के तहत लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।

इस अभियान में शामिल लोगों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली। साथ ही, उन्होंने दूसरों को भी नशीले पदार्थों का इस्तेमाल करने से रोकने और इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

इस पहल का मकसद नशे के खिलाफ लड़ाई में आम लोगों को जोड़ना और वडोदरा को सुरक्षित बनाना है। पुलिस लोगों की मदद से नशा-मुक्त समाज बनाना चाहती है, ताकि नशीले पदार्थों के इस्तेमाल को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *