Delhi Crime: बीयर गिरने पर क्लब के बाउंसरों ने ड्राइवर को पीटा, मौत

Delhi Crime:  पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के एक नाइटक्लब में एक महिला पर बीयर गिरने को लेकर हुए झगड़े में बाउंसरों की पिटाई से 29 साल के ड्राइवर की मौत हो गई। ये घटना देर रात सराय रोहिल्ला पुलिस थाना इलाके के एक नाइटक्लब में हुई।

मृतक की पहचना दलजीत रघुवीर के रूप में हुई है। सूत्रों ने बताया कि उसके परिवार में पत्नी, आठ साल का बेटा और पिता हैं। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि बाकी संदिग्धों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।

सूत्रों के अनुसार, दलजीत अपने कुछ दोस्तों के साथ क्लब गया था, तभी उनमें से एक ने एक महिला पर बीयर गिरा दी। इस घटना के बाद बहस शुरू हो गई और आरोप है कि क्लब के बाउंसरों ने दलजीत के साथ मारपीट की।

सूत्रों ने बताया कि उन लोगों के माफी मांगने के बावजूद हमला जारी रहा। क्लब के वेटर्स भी दलजीत और उसके दोस्तों को डंडों और कांच की बोतलों से पीटने में शामिल हो गए।

जब उन्होंने भागने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उन्हें खींचकर वापस अंदर किया और फिर से मारपीट की। दलजीत को सबसे गंभीर चोटें आईं। सूत्रों ने बताया, “उसके दोस्त उसे रघुवीर उसके घर ले गए, जहां वह घर के दरवाजे के पास गिर पड़ा। इसके बाद उसे गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।” उस व्यक्ति ने बताया कि पुलिस ने नाइटक्लब का सीसीटीवी डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर जब्त कर लिया है और फुटेज की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *