Ayodhya: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दिवाली उत्सव का मुख्य आकर्षण ‘दीपोत्सव’ है, उस दौरान सरयू नदी के घाटों पर लाखों मिट्टी के दीये जलाए जाते हैं। पिछले सालों की तरह इस साल भी जिला प्रशासन इस बात में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहा है कि इस बार भी ये कार्यक्रम बड़े पैमाने पर मनाया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह णे बताया कि “अयोध्या में आगामी दीपोत्सव 2026 की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। इस क्रम में ऑलरेडी जनपद के अंदर मंडलाई महोदय और जिला अधिकारी महोदय के अध्यक्षता में बैठक कराई जा चुकी है। अभी हाल ही में एसीएस पर्यटन महोदय के द्वारा की भी फील्ड का निरीक्षण किया गया है। जिसके अंदर बेसिकली फील्ड पर उनके द्वारा निर्देश दिए गए हैं। ‘राम की पैड़ी’ पर भी कार्य को समय पूर्ण कराने के और साथ-साथ और ‘राम कथा पार्क’ के भी सौंदर्यीकरण के ताकि दीपोत्सव के लिए अयोध्या और अयोध्या धाम को पूरी तरीके से तैयार किया जा सके।“))
जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कहा कि “दीपोत्सव को लेकर कल हमने कल बैठक करी थी। जिसमें जो भी संबंधित विभाग हैं पर्यटन और संस्कृति, जो रेजिडेंट मजिस्ट्रेट हैं, एडीएम सिटी सहाब हैं सभी लोग यहां इसमें सम्मलित हुए थे और उनको जो जिम्मेदारियां दी गईं, उसकी के संबंध में रिव्यू बैठक थी और सभी की तैयारियां अच्छी चल रही हैं। शासन स्तर पर भी जो कार्य होने होते हैं उन पर भी प्रगति ठीक है। तो उम्मीद है कि दीपोत्सव काफी अच्छे से मनाया जाएगा।“
अधिकारियों के मुताबिक इस साल का उत्सव और भी भव्य होगा, जिसमें लेजर और ड्रोन शो के साथ-साथ एक प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा। इसके अलावा जिस तरह पिछले साल 22 झांकियों को दिखाया गया था, इस साल भी कुछ उसी तरह की प्रस्तुति की योजना है।