Sri Lanka: श्रीलंका के टेस्ट कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने तुरंत प्रभाव से कप्तानी से इस्तीफा देते हुए कहा है कि अब अगली पीढ़ी को बागडोर सौंपने का समय आ गया है।
अपने कैरियर में 69 टेस्ट खेलकर 13 शतक समेत 4400 से अधिक रन बनाने वाले 35 वर्ष के धनंजय बतौर खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। जनवरी 2024 में टेस्ट कप्तान बने धनंजय डिसिल्वा ने श्रीलंका क्रिकेट चयन समिति को अपने फैसले से अवगत करा दिया है।
उन्होंने चयन समिति को लिखे पत्र में कहा ,‘‘मेरा मानना है कि अब बागडोर अगली पीढी को सौंपी जानी चाहिये।’’ श्रीलंका क्रिकेट के सीईओ एशले डिसिल्वा ने क्रिकेट के पारंपरिक प्रारूप में योगदान के लिये धनंजय को धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा,‘‘श्रीलंका क्रिकेट उन्हें भविष्य के लिये शुभकामना देता है और बतौर कप्तान योगदान के लिये धन्यवाद भी।’’