The Paradise: अभिनेता नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर 114 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की

The Paradise:  श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन 114 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका अभिनेता नानी ने निभाई है। प्रोडक्शन बैनर ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए बॉक्स ऑफिस के आंकड़े शेयर किए।इसमें फिल्म का पोस्टर भी शामिल था।

कैप्शन में लिखा था, “ये ‘जदल (नानी के किरदार का नाम) जमाना’ का दौर है और हम इसकी जबरदस्त सफलता देख रहे हैं। #TheParadise ने दो दिनों में दुनिया भर में 114 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। अभी अपनी टिकट बुक करें। लिंक।”

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर 88 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। ये फिल्म गुरुवार को हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़, बंगाली, तेलुगु, अंग्रेजी और स्पेनिश भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

फिल्म की कास्ट में मोहन बाबू, कायडू लोहार, सोनाली कुलकर्णी और राघव जुयाल भी शामिल हैं। इसे एसएलवी सिनेमाज ने प्रोड्यूस किया है। 2023 में आई फिल्म “दसारा” के बाद अभिनेता नानी और डायरेक्टर ओडेला इस फिल्म के साथ दोबारा काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *