Vicky Kaushal: विक्की कौशल ने फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का पहला लुक पोस्टर किया जारी

Vicky Kaushal: अभिनेता विक्की कौशल ने संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से अपना पहला लुक पोस्टर साझा किया है। विक्की कौशल ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वे सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं।

पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “नजरें मिलेंगी, लेकिन हटेंगी नहीं! संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को आएगी। सिनेमाघरों में मिलते हैं।”

यह फिल्म 21 जनवरी, 2027 को रिलीज होने वाली है और इसमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी नजर आएंगे। मेकर्स ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के पोस्टर भी जारी कर दिए हैं।

ये विक्की कौशल और संजय लीला भंसाली की पहली फिल्म है। फिल्म का निर्माण संजय लीला भंसाली ने अपने बैनर भंसाली प्रोडक्शंस के तहत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *