Indian Idol: हिमेश रेशमिया ‘इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न’ शो को करेंगे जज

Indian Idol:  गायक हिमेश रेशमिया सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो “इंडियन आइडल: लेजेंड्स रिटर्न” में जज के तौर पर वापसी करने जा रहे हैं।

“आशिक बनाया आपने”, “है अपना दिल तो आवारा” और “ओ मेरी जोहराजबीन” जैसे गानों को अपनी आवाज देने वाले हिमेश रेशमिया पहले भी “इंडियन आइडल” के कई सीजन में जज रह चुके हैं।

मेकर्स ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम हैंडल पर पहला प्रोमो वीडियो जारी किया। इसमें सलमान अली, मो. दानिश, प्राजक्ता शुक्रे, अमित सना, सायली कांबले, अभिजीत सावंत, अंशिका चोंकर और ऋषि सिंह जैसे सिंगर्स भी शामिल थे; ये वे सिंगर्स हैं जिनकी ‘इंडियन आइडल’ की यात्रा को दर्शकों ने सालों तक देखा और सराहा है।

कैप्शन में लिखा है, “इंडियन आइडल इस बार लिखेगा अपना सबसे बड़ा इतिहास। तैयार हो जाइए इंडियन आइडल के नए सीजन के लिए, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट और सोनी लिव पर।”

यह शो सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स की स्ट्रीमिंग सर्विस, सोनी लिव प्लेटफॉर्म पर भी स्ट्रीम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *