PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘भजन क्लबिंग’ ट्रेंड में हुए शामिल, भक्ति संगीत की धुनों पर झूमे युवा

PM Modi:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘भजन क्लबिंग’ में हिस्सा लिया। ये एक नया ट्रेंड है जिसमें युवा कॉन्सर्ट जैसे माहौल में इकट्ठा होकर हिंदू भक्ति गीत गाते हैं, तालियां बजाते हैं और नाचते हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन संघ परिवार के विचारक दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर बीजेपी मुख्यालय के सामने बने एक पार्क में हुआ।

सबसे आगे की लाइन में बैठे मोदी भगवान राम को समर्पित एक भजन पर तालियां बजाते और डफली जैसा वाद्ययंत्र बजाते हुए दिखे। वहां मौजूद अधिकतर लोग और गायक युवा थे, जो धुनों पर तालियां बजाते हुए दिख रहे थे।

‘भजन क्लबिंग’ एक नया सांस्कृतिक ट्रेंड है जिसमें युवा पारंपरिक भक्ति गीतों की प्रस्तुति के लिए जोश भरे, कॉन्सर्ट जैसे माहौल में इकट्ठा होते हैं।

इसमें शामिल होने वाले लोग- जिनमें ‘जेन जी’ के कई युवा भी होेते हैं- वे पारंपरिक आध्यात्मिक गीतों को आधुनिक, जोश भरे अकूस्टिक या इलेक्ट्रॉनिक रिदम के साथ गाते हैं, तालियां बजाते हैं और नाचते हैं। बिना शराब वाले क्लब जैसे माहौल में होने वाली ‘भजन क्लबिंग’ भारत के कई शहरों और विदेशों में भी तेजी से लोकप्रिय हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *