India: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर ईरानी, ​​रूसी समकक्षों से मुलाकात की

India:  विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क ईरान और रूस के अपने समकक्षों से मुलाकात की। इस दौरान द्विपक्षीय मुद्दों, ब्रिक्स समूह में सहयोग और खाड़ी क्षेत्र के संघर्ष जैसे विषयों पर चर्चा हुई। जयशंकर ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की और द्विपक्षीय मुद्दों के साथ-साथ ब्रिक्स समूह में सहयोग पर बातचीत की।

जयशंकर ने कहा, “आज रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ अच्छी बैठक हुई। कई मौजूदा मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। साथ ही, हमारे द्विपक्षीय और ब्रिक्स सहयोग की समीक्षा भी की।” उन्होंने ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात के समूह का जिक्र करते हुए ये कहा।

भारत ने इस महीने के शुरू में ब्रिक्स नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी, जिसमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन भी शामिल हुए थे। जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च-स्तरीय सत्र के दौरान ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से भी मुलाकात की।

उन्होंने कहा, “संयुक्त राष्ट्र में ईरान के विदेश मंत्री अराघची के साथ हुई बातचीत की सराहना करता हूं। हमने खाड़ी क्षेत्र के संघर्ष से जुड़े हालिया घटनाक्रमों पर चर्चा की। हम आगे भी संपर्क में रहेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *