UP Trade Show: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखेगी प्रदेश के खाद्य और औषधि क्षेत्र की ताकत

UP Trade Show: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (UPFSDA) की भागीदारी के माध्यम से प्रदेश के फूड, ड्रग्स, आयुष और मेडिकल सप्लाइज सेक्टर की व्यापक क्षमताओं को देश-दुनिया के निवेशकों और खरीदारों के सामने प्रदर्शित किया जाएगा। 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होने वाले ट्रेड शो में विभाग के लिए विशेष प्रदर्शनी व्यवस्था की गई है।

ट्रेड शो के ग्राउंड फ्लोर के हॉल-11 में UPFSDA के फूड और ड्रग सेक्टर को स्थान दिया गया है। लेआउट के अनुसार हॉल-11 में खाद्य और औषधि से जुड़े विभिन्न प्रदर्शकों के लिए अलग-अलग स्टॉल निर्धारित किए गए हैं। वहीं, हॉल-8 के सेकेंड फ्लोर में मेडिकल सप्लाई पवेलियन बनाया गया है। यह व्यवस्था स्वास्थ्य एवं अस्पताल क्षेत्र से जुड़े प्रतिभागियों और खरीदारों के लिए महत्वपूर्ण होगी।

32 कंपनियों की भागीदारी, 471 वर्गमीटर क्षेत्र आवंटित

खाद्य, न्यूट्रास्यूटिकल्स, हर्बल, फार्मा, बायोटेक, कॉस्मेटिक्स और अन्य संबंधित क्षेत्रों की 32 कंपनियों/संस्थाओं ने ट्रेड शो के लिए पंजीकरण कराया है। इन प्रतिभागियों के लिए कुल 471 वर्गमीटर क्षेत्र दर्ज है। सूची में बीकानेरवाला फूड्स, हल्दीराम स्नैक्स फूड, भारत सीरम्स एंड वैक्सीन्स, पॉजिट्रॉन बायोजेनिक्स, अनोंदिता मेडिकेयर, एवरेस्ट बेवरेजेज एंड फूड इंडस्ट्रीज, कृष्णा साल्ट इंडस्ट्रीज
डाबर सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्यम शामिल हैं।

फूड से फार्मा तक एक मंच पर आएगा यूपी का उद्योग

यूपीआईटीएस-2026 में UPFSDA से जुड़े सेक्टर की भागीदारी का उद्देश्य प्रदेश में विकसित हो रहे फूड प्रोसेसिंग, फूड प्रोडक्ट्स, फार्मास्युटिकल्स, मेडिकल सप्लाइज, हर्बल और आयुष इकोसिस्टम को एक साझा वैश्विक मंच उपलब्ध कराना है। इससे प्रदेश के उद्यमियों को देश-विदेश के खरीदारों, निवेशकों और संभावित कारोबारी साझेदारों के साथ सीधे संवाद का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *