PM Modi: पीएम मोदी ने एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई

PM Modi:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस जीत से टूर्नामेंट के इस संस्करण में भारत को पहला गोल्ड मिला है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीतकर महाद्वीप में अपना दबदबा फिर से साबित किया। टीम ने जापान के निशिन में खेले गए फाइनल में अपनी चिर-परिचित प्रतिद्वंद्वी श्रीलंका को 147 रन से करारी शिकस्त दी।

पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा, “भारतीय क्रिकेट के लिए शानदार जीत! एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर हमारी महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई। खेलों में टीम का प्रदर्शन आत्मविश्वास, कौशल और बेहतरीन टीम वर्क से भरपूर और प्रभावशाली रहा।”

उन्होंने कहा, “टीम ने देश का मान बढ़ाया है और ये जीत देश भर के अनगिनत युवा क्रिकेटरों को प्रेरित करेगी। पूरी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *