Katrina Kaif: पाकिस्तानी रेडियो जॉकी (आरजे) एजाज वारिस ने अभिनेत्री कैटरीना कैफ के प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन पर की गई अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड स्टार सलमान खान के अभिनेत्री की ट्रोलिंग पर बात करने के बाद उन्होंने अपनी बातों पर विचार किया।
बता दें कि शनिवार को सलमान खान ने कैटरीना के लुक को लेकर उन्हें ट्रोल करने वालों की आलोचना पर कहा, “आप किसी प्रेग्नेंट महिला को क्यों ट्रोल करते हैं? प्रेग्नेंसी के बाद हर किसी का वजन बढ़ता है… जब वह फिल्मों में वापस आएंगी तो फिट हो जाएंगी… वह अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती हैं।”
उन्होंने लिखा, “माफ करना कैटरीना कैफ, मैं दिल से कैटरीना कैफ से अपनी हालिया टिप्पणी के लिए माफी मांगता हूं। कल बिग बॉस में सलमान खान के जिक्र के बाद, मैंने सोचा और महसूस किया कि मेरी बातों से कैटरीना और उनके कई प्रशंसकों को दुख पहुंचा होगा। मेरा मकसद कभी भी बॉडी शेमिंग करना नहीं था। मैं सलमान खान और उन सभी लोगों से भी माफी मांगता हूं जिन्हें बुरा लगा। कभी-कभी बातें गलत निकल जाती हैं और मुझे अपनी बातों पर सच में अफसोस है।”
नवंबर 2025 में बेटे विहान को जन्म देने वालीं कैटरीना कैफ, पति विक्की कौशल के साथ मुंबई में अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी समारोह में शामिल हुई थीं। इंटरनेट पर उनके वीडियो सामने आने के बाद, कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। वारिस ने भी अभिनेत्री के वजन को लेकर बुरी बातें कहीं थीं।