Yeh Prem Mol Liya: फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का टाइटल ट्रैक रिलीज, छठ पूजा की झलक

Yeh Prem Mol Liya:  पारिवारिक फिल्में बनाने के लिए मशहूर सूरज बड़जात्या नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, उनकी आगामी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ है। इसमें आयुष्मान खुराना और शरवरी लीड रोल में नजर आएंगे। सूरज की फिल्मों में परिवार, परंपरा और इमोशंस होते हैं। नई फिल्म में भी दर्शक ऐसी उम्मीद कर सकते हैं, फिलहाल इसका टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है और इसने महफिल लूट ली है।

‘ये प्रेम मोल लिया’ के टाइटल ट्रैक में भव्य शादी दिखाई गई है। शादी की रस्मों और परिवार के प्यार ने इसमें चार चांद लगा दिए हैं। दूसरी, तरफ इसमें रीति-रिवाजों की भी वाइब है। गाने में त्योहार के पलों की झलक दिखाई गई है। शरवरी और आयुष्मान खुराना को छठ पर्व मनाते दिखाया गया है। दोनों घाट पर जाकर सूर्य को अर्घ्य दे रहे हैं।

इस फिल्म में परिवार, रोमांस, रीति-रिवाज और ढेर सारे रंग-बिरंगे नजारे। यही वजह है कि फिल्म का यह गाना खूब ट्रेंड भी कर रहा है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *