Mysaa: रश्मिका मंदाना की पहली एक्शन फिल्म ‘मैसा’ का टीजर रिलीज

Mysaa: रश्मिका मंदाना की पहली एक्शन फिल्म ‘मैसा’ का टीजर रिलीज हो चुका है, टीजर से साफ है कि इसकी कहानी पिता-बेटी के रिश्ते के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

फिल्म के टीजर में रश्मिका कई दुश्मनों से जूझते हुए अपने पिता को ढूंढने में जुटी हुई हैं। वो कभी कीचड़, कभी जंगल तो कभी पानी के अंदर दुश्मनों से भिड़ती नजर आ रही हैं। इस फिल्म में रश्मिका पहली बार किसी हार्ड-कोर एक्शन रोल में नजर आएंगी।

‘सीता रामम’ के लिए पहचाने जाने वाले निर्देशक रविंद्र पुल्ले ने इस फिल्म में एक्शन, भावनाओं और भव्यता को एक साथ पिरोया है। यह एक्शन ड्रामा 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

क्या है फिल्म की कहानी-
टीजर में रश्मिका एक उग्र, रफ-टफ और गुस्सैल अंदाज में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका ऐसा रूप देखने को मिल रहा है, जिसे दर्शकों ने इससे पहले कभी नहीं देखा। हाई-ऑक्टेन एक्शन से भरपूर यह झलक फिल्म की मूल कहानी की ओर भी इशारा करती है। यह एक एक शक्तिशाली पिता-बेटी के रिश्ते की कहानी। ‘मायसा’ पिता-बेटी के रिश्ते को एक नए अंदाज में पेश करती है, जहां भावनाओं, एक्शन और बड़े पैमाने पर फिल्माए गए दृश्यों का शानदार मेल देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *