America: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ तनाव की वजह से बढ़े तेल के दाम शायद अमेरिका में मध्यावधि चुनावों के बाद ही कम होंगे। आज तेल की कीमतों में तीन फीसदी से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई, जिससे इंटरनेशनल ब्रेंट क्रूड की कीमत जुलाई के बाद पहली बार $100 के पार पहुंच गई क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है।
ट्रंप ने कहा, “चुनाव के ठीक बाद तेल की कीमतें तेजी से गिरेंगी। मुझे लगता है कि इसमें मिड-टर्म चुनाव से थोड़ा ज्यादा समय लगेगा।” मिड-टर्म रिपब्लिकन कन्वेंशन के लिए डलास जाने से पहले पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि अमेरिका में अहम चुनाव होने के बाद ईरान आखिरकार मान जाएगा।
ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है कि चुनाव के तुरंत बाद युद्ध खत्म हो जाएगा क्योंकि वे ज्यादा देर तक टिक नहीं पाएंगे।” युद्ध की शुरुआत में राष्ट्रपति ने कहा था कि ये कुछ हफ्तों तक चलेगा। अब ये टकराव सातवें महीने में चल रहा है।