Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज के लिए इंडिया ए की वनडे टीम में किया शामिल

Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन मैचों की एक दिवसीय श्रृंखला के लिए पूर्ण फिटनेस की शर्त पर चुना गया है। ये जानकारी बीसीसीआई ने बुधवार को दी। 32 वर्षीय पांड्या ने आखिरी बार प्रतिस्पर्धी मैच पिछले आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेला था, जो उनके लिए निराशाजनक रहा था।

तब से वे मैदान से बाहर हैं और हाल ही में उन्हें क्वाड्रिसेप्स में चोट लगी थी, जिसके बाद वे पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं। दौरे की शुरुआत 22 सितंबर से पुडुचेरी में पहले मल्टी डे मैच से होगी, जिसके बाद दूसरा मल्टी डे मैच 29 सितंबर से उसी मैदान पर खेला जाएगा।

मल्टी डे मैचों के बाद 6, 9 और 11 अक्टूबर को पुडुचेरी में तीन एक दिवसीय मैच खेले जाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि भारत की सीनियर टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 27, 30 सितंबर और 3 अक्टूबर को तीन वनडे मैच खेलेगी।

देवदत्त पडिक्कल भारत ए मल्टी डे टीम का नेतृत्व करेंगे, जबकि रुतुराज गायकवाड़ आगामी घरेलू श्रृंखला में एक दिवसीय टीम की कप्तानी करेंगे। इसमें वे दो मल्टी डे मुकाबले और तीन 50 ओवर के मैच खेलेंगे। पैर की चोट से उबरने के बाद साई सुदर्शन को मल्टी-डे मैचों के लिए भारत ए टीम का उप-कप्तान नामित किया गया है।

इंडिया ए मल्टी-डे टीम: देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), साई सुदर्शन (उप कप्तान), अमन मोखड़े, आयुष पांडे, यश राठौड़, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल्ल हिंगे, एन जगदीसन (विकेटकीपर), नचिकेत भुटे, वी वैश्यक।

भारत ए वन-डे टीम: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), प्रियांश आर्य, साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अर्शीन कुलकर्णी, अरशद खान, नमन धीर, हार्दिक पंड्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), गुरजापनीत सिंह, यश ठाकुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *