Lust Stories 3: अभिनेता विजय वर्मा ने ‘लस्ट स्टोरीज 3’ का पोस्टर जारी किया, नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

Lust Stories 3:  अभिनेता विजय वर्मा ने आने वाली एंथोलॉजी फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज 3″ का पोस्टर जारी किया और बताया कि इस फ्रैंचाइजी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा तीसरा भाग 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा।

सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए विजय वर्मा ने दर्शकों को उस ड्रामा और चाहत की झलक दिखाई, जो इस एंथोलॉजी की मुख्य थीम हैं। 18 सितंबर को रिलीज की घोषणा करते हुए विजय वर्मा ने पोस्टर के साथ लिखा, “इच्छा, ड्रामा और उलझनें – तारीख याद रखें।”

‘लस्ट स्टोरीज 3’ में कई जाने-माने कलाकार और शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज जैसे मशहूर फिल्ममेकर्स एक साथ आ रहे हैं। इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला और आशी दुआ ने सपोर्ट किया है। इस फिल्म में विजय वर्मा, राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, विजय वर्मा, राधिका मदान, अली फ़जल, अदिति राव हैदरी, सिद्धांत चतुर्वेदी, सनत थम्पी समेत कई कलाकार शामिल हैं।

‘लस्ट स्टोरीज’ फ्रैंचाइजी अलग-अलग फिल्ममेकर्स द्वारा निर्देशित आपस में जुड़ी कहानियों के जरिए मॉडर्न रिश्तों, अंतरंगता, इच्छा और इंसानी भावनाओं की जटिलताओं को दिखाती है। 2018 में रिलीज हुई पहली फिल्म के बाद 2023 में ‘लस्ट स्टोरीज 2’ आई थी। दोनों एंथोलॉजी में जाने-माने कलाकार और डायरेक्टर शामिल थे और ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थीं।

‘लस्ट स्टोरीज 3’ के साथ ये फ्रैंचाइजी प्यार, रिश्तों और इच्छा पर केंद्रित कहानियों के एक और कलेक्शन के साथ लौट रही है। ‘लस्ट स्टोरीज 3’ नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर से स्ट्रीम होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *