Operation Ganga: विष्णु मोहन के निर्देशन में बन रही अभिनेता मोहनलाल की फिल्म ‘एल-367’ का नाम ‘ऑपरेशन गंगा’ रखा गया है। एक प्रेस रिलीज के अनुसार, इस फिल्म में अर्जुन रामपाल, भाग्यश्री और आदिल हुसैन जैसे कलाकार भी शामिल हैं।
‘ऑपरेशन गंगा’ भारत का वो निकासी अभियान है जिसे रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यूक्रेन में फंसे हजारों छात्रों सहित भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए शुरू किया गया था।
अभिनेता मोहनलाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए यह घोषणा की, जिसमें फिल्म का पोस्टर भी शामिल था। कैप्शन में लिखा था, ” ‘ऑपरेशन गंगा’ “। इसका निर्माण श्री गोकुलम मूवीज के बैनर तले गोकुलम गोपालन द्वारा किया गया है। संगीत शाश्वत सचदेव द्वारा रचित है, जबकि शमीर मोहम्मद एडिटर हैं। कृष्णमूर्ति फिल्म के कार्यकारी निर्माता हैं।
अभिनेता मोहन लाल हाल ही में ‘दृश्यम 3’ में नजर आए थे। इसका निर्देशन जीतू जोसेफ ने किया था और ये ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म थी, अभिनेता ने ‘थुडक्कम’ में भी अभिनय किया था।