Swara Bhasker: फिल्म ‘पद्मावत’ पर दिए बयान से विवादों में घिरने के बाद स्वरा भास्कर ने दी सफाई

Swara Bhasker: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर विवादों में घिर गई हैं, हाल ही में दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में स्वरा भास्कर ने फिल्म ‘पद्मावत’ की कहानी पर आपत्ति जताते हुए बयान दिया था। कुछ लोगों ने अभिनेत्री के बयान की आलोचना की, अब अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी है। स्वरा ने दावा किया कि उनके बयान का गलत अनुवाद किया जा रहा है।

स्वरा ने दी सफाई-
अपने नए वीडियो में स्वरा भास्कर ने कहा ‘मैं यह साफ कहना चाहती हूं कि मैंने बिल्कुल ऐसा नहीं कहा कि रानी पद्मावती कायर थीं या उनके साथ जौहर करने वाली महिलाएं कायर थीं।’ फिर उन्होंने अपने हर बयान का हिंदी में अनुवाद किया ताकि अपने फॉलोअर्स को ठीक-ठीक बता सकें कि उन्होंने क्या कहा था। ट्रोल्स पर पलटवार करते हुए स्वरा ने कहा कि अगर लोगों को भाषा समझ नहीं आती है, तो उन्हें पूछना चाहिए कि उन्होंने असल में क्या कहा था, न कि झूठे दावे फैलाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, ‘जो लोग मुझे गालियां देना चाहते हैं, दीजिए लेकिन सही चीज पर दीजिए।’
अपनी पहली बात को साफ करते हुए स्वरा ने कहा कि ‘पद्मावत’ का क्लाइमेक्स देखते हुए उन्हें लगा ‘भगवान न करे अगर मैं दुष्कर्म पीड़िता होती, तो मुझे डरपोक जैसा महसूस होता कि मैंने खुद को नहीं मारा।’ उन्होंने बताया कि उन्होंने यह बात इस बात के संदर्भ में कही थी कि दुष्कर्म समाज में एक ‘महामारी’ बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *