Tanushree Dutta: तनुश्री ने इमरान हाशमी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- “मेरी और उनकी केमिस्ट्री भाई-बहन जैसी”

Tanushree Dutta: अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने अपने साथी कलाकार इमरान हाशमी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, उनका यह बयान चर्चा में आ गया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, वीडियो पर फैंस दिलचस्प कमेंट कर रहे हैं।

क्या बोली तनुश्री दत्ता?
तनुश्री दत्ता का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है ‘आशिक बनाया आपने की शूटिंग के दौरान मेरे और इमरान हाशमी के बीच कुछ नहीं था। मेरी और इमरान हाशमी की केमिस्ट्री भाई-बहन जैसी थी। हम कैमरे पर किस कर रहे थे। ये बहुत टेक्निकल था। आप ऑनस्क्रीन किस का मजा नहीं ले पाते हैं।’
तनुश्री दत्ता का बयान चर्चा में आ गया है। इसकी वजह यह है कि तनुश्री दत्ता ने इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ में बोल्ड सीन किए थे। वीडियो पर कई यूजर ने कमेंट किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *