Delhi Crime: दिल्ली में फिर दरिंदगी, 16 साल की लड़की से बस में सामूहिक दुष्कर्म

Delhi Crime:  देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर निर्भया जैसा कांड सामने आया है, ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के कश्मीरी गेट के बीच चलने वाली एक स्लीपर बस में यह वारदात हुई। दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में एक स्लीपर बस के अंदर 11वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया, जिसके बाद पुलिस ने चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने ये जानकारी दी।

घटना चार अगस्त की रात की है जब नोएडा में अपने रिश्तेदार से मिलने जा रही लड़की भारी बारिश के दौरान गलती से परी चौक पर उतर गई। उसने कथित तौर पर खाली स्लीपर बस को इशारा किया और चालक कुलदीप और परिचालक संदीप ने उसे बस में बैठा लिया। पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने कथित तौर पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे कश्मीरी गेट के पास छोड़ दिया और उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी। बस को फोरेंसिक जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

पीड़िता मैनपुरी जिले की रहने वाली है और 11वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है। छात्रा 3 अगस्त 2026 को अपने घर से बिना बताए निकली थी। वह पढ़ाई को लेकर मां की डांट से नाराज थी, उसका इरादा नोएडा सेक्टर-63 में रहने वाले अपने चचेरे भाई के घर जाने का था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *