Samantha Ruth: सामंथा रुथ प्रभु ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

Samantha Ruth: अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं, कपल ने इस साल जून में हैदराबाद में ‘मा इंति बंगारम’ की सक्सेस मीट के दौरान इस खुशखबरी की पुष्टि की थी, सामंथा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं।

पोलका डॉट ड्रेस में दिखीं सामंथा
सामंथा रुथ ने आज रविवार को सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें उन्होंने बेबी बंप दिखाते हुए तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। एक फोटो में वे ब्लैक एंड व्हाइट पोलका डॉट ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखा जा सकता है।

एक फोटो में वे क्रॉप टॉप पहने दिखी हैं। वहीं, एक और फोटो में वे ऑल व्हाइट आउटफिट में अपना बेबी बंप दिखा रही हैं। सामंथा ने कॉफी की फोटो भी शेयर की है। इसके अलावा एक तस्वीर में वे रेस्टोरेंट में बैठी नजर आ रही हैं और अपने ऑर्डर का इंतजार कर रही हैं। सामंथा के चेहरे पर खुशी देखी जा सकती है।

इन्हीं में से एक तस्वीर में सामंथा यात्रा करती दिख रही हैं। बता दें कि सामंथा और राज निदिमोरु ने 01 दिसंबर 2025 को शादी रचाई थी। हैदराबाद में ‘मा इंति बंगारम’ से जुड़े फैन-मीट इवेंट में सामंथा ने प्रेग्नेंसी की पुष्टि करते हुए बताया था कि वे अपने मौजूदा प्रोजेक्ट्स पूरे करने के बाद एक्टिंग से ब्रेक लेने का प्लान बना रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *