Nepal: नेपाल के प्रधानमंत्री ने एकजुटता, सहायता की पेशकश के लिए प्रधानमंत्री मोदी को कहा शुक्रिया

Nepal: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने  बाढ़ प्रभावित देश में बचाव और राहत कार्यों के लिए हरसंभव मानवीय सहायता की पेशकश करने और एकजुटता व्यक्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ‘‘फोन पर सद्भावनापूर्ण बातचीत और गहरी संवेदना व्यक्त करने’’ के लिए उनका आभार जताते हुए बालेंद्र शाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हम इस मुश्किल घड़ी में नेपाल के प्रति एकजुटता व्यक्त करने वाले आपके आत्मीय शब्दों और सहायता की उदार पेशकश की दिल से सराहना करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सहयोग का यह भाव हमारे दोनों देशों के बीच दोस्ती के मजबूत रिश्तों को दिखाता है, जिन्हें हम बहुत महत्व देते हैं।’’ इससे पहले, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा कि उन्होंने शाह से बात की और नेपाल में बाढ़ से हुई मौतों पर दुख जताया।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत नेपाल को ‘‘हर संभव मानवीय मदद’’ देने के लिए तैयार है और भारतीय टीमें बचाव और राहत कार्यों में मिलकर काम कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *