Rakhi 2026: भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त 2026 यानी आजको मनाया जा रहा है। सावन पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त होगी। इसी वजह से रक्षाबंधन की तारीख को लेकर 27 और 28 अगस्त के बीच भ्रम बना हुआ है। पंचांग के अनुसार इस बार राखी 28 अगस्त को बांधना शुभ माना जा रहा है।
रक्षाबंधन 2026 का शुभ मुहूर्त-
दिल्ली के पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक राखी बांधने का शुभ समय बताया गया है। अलग-अलग शहरों में सूर्योदय और स्थानीय पंचांग के अनुसार समय में कुछ मिनट का अंतर हो सकता है।
- रक्षाबंधन: 28 अगस्त 2026, शुक्रवार
- पूर्णिमा तिथि शुरू: 27 अगस्त, सुबह करीब 9:08 बजे
- पूर्णिमा तिथि समाप्त: 28 अगस्त, सुबह 9:48 बजे
- राखी बांधने का शुभ समय: 28 अगस्त, सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक
- अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:04 बजे से 12:53 बजे तक
- अपराह्न काल: दोपहर 1:44 बजे से शाम 4:16 बजे तक
कैसे करें रक्षाबंधन की पूजा-
राखी बांधने से पहले पूजा की थाली में राखी, रोली या कुमकुम, अक्षत, चंदन, दीपक और मिठाई रखें। भाई को तिलक लगाकर अक्षत अर्पित करें, आरती उतारें और इसके बाद उसकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधें। भाई अपनी बहन को उपहार देकर उसके सुख-समृद्धि और सुरक्षा की कामना करता है।
रक्षाबंधन का महत्व-
रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व है। इस दिन बहन भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसके सुखी और सुरक्षित जीवन की कामना करती है। वहीं भाई बहन की रक्षा और हर परिस्थिति में उसका साथ देने का संकल्प लेता है।
नोट: शुभ मुहूर्त शहर और स्थानीय पंचांग के अनुसार थोड़ा अलग हो सकता है, इसलिए अपने क्षेत्र के पंचांग से समय की पुष्टि करना उचित रहेगा।