Gunmaster G9: इमरान हाशमी की अगली फिल्म ‘गनमास्टर जी 9’ का टीजर मेकर्स ने रिलीज कर दिया, फिल्म के टीजर से इमरान ने एक बार फिर अपने फैंस को चौंकाया है। 1 मिनट 22 सेकंड के इस टीजर में एक्टर इस बार रोमांटिक और एक्शन दोनों ही अंदाज में नजर आए हैं।
टीजर में इमरान एक बार फिर धमाकेदार एक्शन करते नजर आए हैं, फिल्म में उनके साथ पहली बार जेनेलिया देशमुख अभिनय करती दिखेंगी। इमरान एक बार अपने इश्क के लिए दुनिया से लड़ते नजर आएंगे, इमरान एक बार फिर हिमेश के म्यूजिक पर रोमांस करते दिख रहे हैं। टीजर में हिमेश और इमरान के हिट गाने ‘अफसाना बना के भूल ना जाना..’ का रीक्रिएट वर्जन भी सुनाई देता है। यह गाना 2006 में रिलीज हुई इमरान की फिल्म ‘दिल दिया है’ का है। इस फिल्म में इमरान के साथ गीता बसरा और अश्मित पटेल नजर आए थे। इसका म्यूजिक भी हिमेश ने ही दिया था।
फिल्म ‘गनमास्टर जी 9’ का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है, वहीं फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है। फिल्म का निर्माण दीपक मुकुट, संगीता अहीर और हुनर मुकुट ने किया है। यह 29 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साल 2000 की शुरुआत में हिमेश रेशमिया के गानों का युवाओं के बीच काफी क्रेज था।
वहीं यह गाने जब इमरान हाशमी पर फिल्माए जाते तो फैंस थिरकने पर मजबूर हो जाते थे। उस दौर में दोनों की जोड़ी ने कई सुपरहिट गाने दिए। ‘आशिक बनाया आपने’ और ‘अक्सर’ समेत कई गानों ने इस जोड़ी ने हिट बना दिया। अब दोनों एक बार फिर ‘गनमास्टर जी9’ के साथ वापसी कर रहे हैं।
EMRAAN HASHMI IS 'GUNMAASTER G9' – TEASER UNVEILED – 27 NOV 2026 RELEASE… The world of #G9 is here… The first glimpse of #GunmaasterG9 – starring #EmraanHashmi, #GeneliaDeshmukh, and #AparshaktiKhurana – has been unveiled.
Soham Rockstar Entertainment P Ltd and producer… pic.twitter.com/hnN6nKH9BH
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 25, 2026