Starlink: स्टारलिंक भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा के जरिए उन लोगों की मदद करेगी

Starlink:  स्पेस एक्स के संस्थापक एलन मस्क ने भारत के उन इलाकों, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने के लिए स्टार लिंक की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा देने का प्रस्ताव रखा है, जहां अभी तक इंटरनेट की सुविधा नहीं पहुंची है।

मस्क ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “स्टारलिंक भारत में उन लोगों की मदद करेगा, जहां सेवाएं सबसे कम पहुंचती हैं, खासकर ग्रामीण इलाकों में।” वे डोज डिजाइनर नाम के एक्स अकाउंट की एक पोस्ट का जवाब दे रहे थे, जिसमें दूर-दराज के गांवों को जोड़ने के लिए भारत में स्टारलिंक सर्विस शुरू करने की भी वकालत की गई थी।

मस्क की ये टिप्पणियां ऐसी खबरों के बीच आईं कि स्टारलिंक ने भारत में सैटेलाइट संचार सेवा देने के लिए एक नई अर्जी दी है। भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र ने पहले स्टारलिंक के जेन 2 सैटेलाइट नेटवर्क के लिए उसके आवेदन को ये कहते हुए खारिज कर दिया था कि उसके कुछ फीचर और इस्तेमाल की जाने वाली रेडियो फ्रीक्वेंसी भारत की जरूरतों के हिसाब से नहीं थीं।

जेन 2 सिस्टम में सीधे डिवाइस से कनेक्ट होने की क्षमताएं शामिल हैं। मस्क की कंपनी स्पेस एक्स द्वारा संचालित स्टार लिंक लो-अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट्स के नेटवर्क के जरिए इंटरनेट कनेक्टिविटी देती है और भारत में अपनी सेवाएं शुरू करने के लिए जरूरी मंजूरी पाने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *