Awarapan 2: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने दुनिया भर में की 120 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई

Awarapan 2:  अभिनेता इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने भारत में 84.31 करोड़ रुपये (नेट) और दुनिया भर में करीब 120.86 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग वीकेंड में अच्छी कमाई की है। फिल्म निर्माताओं ने सोमवार को ये जानकारी दी।

फिल्म ने शुक्रवार को ओपनिंग के दिन 23.40 करोड़, दूसरे दिन 34.09 करोड़ और तीसरे दिन 26.82 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही, “अवारापन 2” ने “धुरंधर: द रिवेंज” और “बॉर्डर 2” के बाद 2026 में ओपनिंग वीकेंड में तीसरी सबसे बड़ी कमाई दर्ज की है।

“अवारापन 2” में हाशमी, 2007 की फिल्म “अवारापन” के परेशान मुख्य किरदार शिवम पंडित के रूप में वापसी कर रहे हैं। नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित और बिलाल सिद्दीकी, विशेष भट्ट की लिखी इस फिल्म में दिशा पटानी, शबाना आजमी, पूरन गब्बी, सुविंदर विक्की और अनिरुद्ध रावल भी हैं।

मुकेश भट्ट और विशेष फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत और विशेष भट्ट द्वारा निर्मित इस फिल्म के सह-निर्माता दीपेश शाह और सुनामन सूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *