Rajkumar Rao: अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ 16 अक्टूबर को रिलीज होगी

Rajkumar Rao: अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म “प्रहार” 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रोडक्शन बैनर मैडॉक फिल्म्स ने गुरुवार को घोषणा की कि राजकुमार राव अभिनीत बायोपिक फिल्म ‘प्रहार’ 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये फिल्म पहले सात अगस्त को रिलीज होने वाली थी, इसे ‘थ्री ऑफ अस’ और ‘पाताल लोक’ के डायरेक्टर अविनाश अरुण ने डायरेक्ट किया है। बैनर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, “अब 16 अक्टूबर को होगा न्याय का प्रहार… #PRAHAAR – उज्ज्वल निकम की अनकही कहानी, 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में।”

ये फिल्म उज्जवल निकम पर आधारित बॉयोपिक है जो 1993 के मुंबई बम धमाकों और 26/11 के आतंकी हमलों के मुकदमों में सरकारी वकील के तौर पर अपनी भूमिका के लिए जाने जाते हैं।

फिल्म की कहानी? 
‘प्रहार’ में वकील उज्जवन निकम की कहानी दिखाई गई है। उन्होंने 2008 के 26/11 हमले के आरोपी अजमल कसाब को फांसी दिलाने के लिए संघर्ष किया था। उन्होंने राजकुमार राव की तारीफ की है। अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाकर 16 अक्टूबर कर दी गई है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘अब होगा जस्टिस का ‘प्रहार’।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *