Delhi: स्वतंत्रता दिवस और त्योहारी सीजन से पहले सरोजिनी नगर मार्केट में सुरक्षा चाक-चौबंद,

Delhi:  स्वतंत्रता दिवस और त्योहारों का सीजन पास आ रहा है, ऐसे में दिल्ली के सरोजिनी नगर मार्केट के व्यापारियों को उम्मीद है कि ग्राहकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी होगी। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने भी पुख्ता तैयारी की है। उसने बाजार में सुरक्षा बढ़ा दी है और एंट्री और एग्जिट गेट पर छह ‘फेशियल रिकग्निशन सिस्टम’ कैमरे लगाए हैं।

ये कैमरे पुलिस के डेटाबेस से जुड़े हैं और ऐसे लोगों की पहचान कर सकते हैं जिनका रिकॉर्ड आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों से मेल खाता है। इसके अलावा, पूरे बाजार में लगे करीब 206 सीसीटीवी कैमरे हर समय, सभी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।

मार्केट एसोसिएशन ने सुरक्षा के बेहतर इंतजामों का स्वागत किया है। उसका मानना है कि ज्यादा तैनाती और निगरानी से खरीदारों और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। एंट्री पॉइंट्स पर गाड़ियों और आने-जाने वालों की भी जांच की जा रही है। साथ ही पुलिसकर्मियों को ऊंचाई वाली और ऐसी जगहों पर भी तैनात किया गया है, जहां से वे हर गतिविधि पर पैनी नजर रख सकें।

त्योहारों के दौरान भीड़ बढ़ने की उम्मीद को देखते हुए दिल्ली पुलिस, मार्केट एसोसिएशन और स्वंयसेवक मिलकर सरोजिनी नगर मार्केट में सतर्कता बनाए रखने और खरीदारी के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने का काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *