Haiwaan Teaser: फिल्म ‘हैवान’ का टीजर हुआ रिलीज, “जीत किसकी होगी? हीरो या हैवान?”

Haiwaan Teaser: अक्षय कुमार इन दिनों आगामी फिल्म ‘हैवान’ को लेकर सुर्खियों में हैं। खिलाड़ी इसमें खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, सैफ अली खान भी उनके साथ अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। ‘हैवान’ का टीजर आज रिलीज हुआ है।

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से टीजर जारी किया है। इसके साथ एक्टर ने कैप्शन लिखा है, ‘वह खतरे को सुनता है। मैं ही खतरा हूं। अब जीत किसकी होगी? हीरो या हैवान’? यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

टीजर-

फिल्म ‘हैवान’ का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है, आज टीजर के जरिए उन्होंने इस फिल्म की पहली झलक दर्शकों को दिखाई है, टीजर में देखा जा सकता है कि सैफ अली खान दिव्यांग की भूमिका में हैं। वे दृष्टिबाधित हैं और छड़ी लेकर चल रहे हैं। खून से लथपथ एक हाथ नजर आता है, मानो कोई मदद के लिए पुकार रहा हो। अक्षय कुमार बेफिक्र से फुटबॉल से खेलते दिख रहे हैं, कहा जा रहा है कि फिल्म में उनका क्रूरतम रूप देखने को मिलेगा। टीजर में कोई संवाद नहीं है, सिर्फ एक खौफनाक सी ट्यून है, सैफ अली खान और अक्षय कुमार की झलक है।

बता दें कि फिल्म ‘हैवान’ के जरिए अक्षय और सैफ अली खान करीब 18 साल बाद एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे। इससे पहले इनकी जोड़ी को फिल्म ‘टशन’ में देखा गया था। इस फिल्म में बोमन ईरानी, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *