Mirzapur Trailer: ‘मिर्जापुर’ के ट्रेलर रिलीज, गुड्डू और मुन्ना ने मचाया भौकाल

Mirzapur Trailer:  फैंस ‘मिर्जापुर द मूवी’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, इससे पहले मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है। ट्रेलर में जहां पंकज त्रिपाठी एक्शन अवतार में नजर आए हैं, वहीं अली फजल और दिव्येंदु का जुदा अंदाज दिखा है।

लगभग तीन मिनट के ट्रेलर में मिर्जापुर की सत्ता का संघर्ष दिखाया गया है। जहां पंकज त्रिपाठी सत्ता पर बने रहने के मंत्र बताते हैं, वहीं रवि किशन उन्हें सत्ता से हटाने की चाल चलते नजर आते हैं। अली फजल और दिव्येंदु सत्ता के लिए संघर्ष करते हुए नजर आते हैं। ट्रेलर में जबरदस्त डायलॉग हैं, बंदूक का इस्तेमाल दिखाया गया है और हिंसा दिखाई गई है।

ट्रेलर-

ट्रेलर में कालीन भैया के रोल में पंकज त्रिपाठी एक्शन करते नजर आए हैं, गुड्डू पंडित के रोल में अली फजल ने एक बार फिर अपना दम दिखाया है। मुन्ना भैया का किरदार निभा रहे दिव्येंदु भी काफी प्रभावशाली नजर आए हैं, वहीं जितेंद्र कुमार बबलू पंडित के किरदार में नजर आए हैं। सीरीज में इस किरदार को विक्रांत मैसी ने निभाया था।  यह फिल्म चर्चित सीरीज ‘मिर्जापुर’ की कहाने के आधार पर बनी है।

फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ 4 सितंबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह हिंदी और तेलुगु भाषा में भी रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *