Delhi Rain: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उमस से राहत

Delhi Rain:  दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मानसून जमकर बरस रहा है, सोमवार दोपहर दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में काले बादल छा गए और झमाझम बारिश हुई नोएडा के कई सेक्टरों में भी तेज बारिश दर्ज की गई।

पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश ने दिल्ली-एनसीआर के मौसम को खुशनुमा बना दिया है। मानसून की सक्रियता के चलते कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। हालांकि, बारिश ने उमस और गर्मी से बेहाल लोगों को बड़ी राहत दी है।

बारिश से नोएडा के कई इलाकों में लोग बचते नजर आए। तेज बारिश के दौरान कई बाइक सवारों ने ओवरब्रिज के नीचे वाहन रोककर खुद को भीगने से बचाया। नोएडा में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बीते दिनों हुई तेज बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी और सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *