Avika Gor: धारावाहिक ‘बालिका वधू’ से मशहूर हुईं अभिनेत्री अविका गौर डेंगू के कारण अस्पताल में भर्ती हुईं। अभिनेत्री के पति मिलिंद चंदवानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ये खबर शेयर की और बताया कि अविका बुखार होने के बावजूद कई दिनों से शूटिंग कर रही थीं।
उन्होंने एक्टिंग के प्रति उनके समर्पण की भी तारीफ की। वीडियो में उन्होंने कहा, “अविका कल रात से अस्पताल में हैं। उन्हें पिछले पांच दिनों से 103-104 डिग्री बुखार था। और पता है उन्होंने उन पांच दिनों में क्या किया? पहले गईं एक प्रोजेक्ट की शूटिंग की। 104 डिग्री बुखार के बाद भी इतना
अच्छा परफॉर्म किया कि एक दिन में ही शूट खत्म हो गया।”
उन्होंने कहा, “फिर वे वापस आईं और दो दिन का ब्रेक लिया। उन्होंने पूरा दिन बिस्तर पर दवाइयां लेते हुए बिताया; वह हिल भी नहीं पा रही थीं और ठीक से खाना भी नहीं खा पा रही थीं। लेकिन क्योंकि उन्होंने वादा किया था, इसलिए वह उसी बुखार के साथ दिल्ली गईं और एक ऐड की शूटिंग की। उससे पहले उन्होंने अपना टेस्ट भी करवाया था। जब वह मुंबई लौटीं, तो हमने रिपोर्ट देखी और उसमें डेंगू निकला। मैंने उनसे कई बार कहा कि प्रोड्यूसर समझ जाएंगे और हम इसे टाल सकते हैं।”
उन्होंने बताया कि उनके सुझावों के बावजूद अविका ने शूटिंग जारी रखने पर जोर दिया। अविका ने 2007 में ‘शशश… कोई है’ सीरीज से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। बाद में उन्होंने टेलीविजन धारावाहिक ‘बालिका वधू’ में आनंदी का किरदार निभाया, जो 2008 में रिलीज हुई और उनके करियर का अहम मोड़ साबित हुई। ये शो 2016 में कुल 2,245 एपिसोड के साथ खत्म हुआ। उन्होंने ‘तेज’, ‘तलवार’ और ‘राजू गरी गढ़ी 3’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है।