PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी IIT-दिल्ली के दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। समारोह के दौरान 587 पीएचडी शोधार्थियों समेत 3,000 से अधिक स्नातक छात्रों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि इस मौके पर प्रधानमंत्री प्रतिभाशाली छात्रों को उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता की स्वीकृति स्वरूप, संस्थान के सर्वाधिक प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान करेंगे।

इनमें राष्ट्रपति स्वर्ण पदक, निदेशक स्वर्ण पदक, शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक और परफेक्ट टेन स्वर्ण पदक शामिल हैं। अत्याधुनिक अनुसंधान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को बढ़ावा देने की देश की प्रतिबद्धता के तहत प्रधानमंत्री आईआईटी दिल्ली के सोनीपत कैंपस में स्थापित एआई-सक्षम उच्च-प्रदर्शन सुपरकंप्यूटिंग सुविधा ‘परम प्रज्ञा’ का उद्घाटन करेंगे।

इस सुपरकंप्यूटिंग सुविधा से संस्थान की एआई, डेटा विज्ञान, उन्नत कंप्यूटिंग और अंतःविषय अनुसंधान क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *