UP News: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत हो गई है, पहले दिन दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। कल योगी सरकार 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक का अनुपूरक बजट पेश करेगी। सत्र में जनहित के मुद्दों पर चर्चा के साथ सियासी घमासान भी देखने को मिल सकता है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सदन में शोक प्रस्ताव पारित किया गया। मुख्यमंत्री योगी ने दिवंगत जनप्रतिनिधियों के योगदान को याद करते हुए उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद विधानसभा की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
मानसून सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की….और सदन में किसानों, युवाओं, गरीबों और महिलाओं से जुड़े जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा की अपील की…. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विधानसभा जनता की समस्याओं के समाधान और संवाद का महत्वपूर्ण मंच है, इसलिए सदन में हंगामे की जगह सकारात्मक बहस होनी चाहिए.
वहीं दूसरी ओर पहले ही दिन विपक्ष ने सरकार को घेरने की कोशिश की। समाजवादी पार्टी के विधायकों ने नीट पेपर लीक, बिजली कटौती और खाद की किल्लत जैसे मुद्दे उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा…..विधानसभा के बाहर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया…. यूपी के मानसून सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच मुद्दों को लेकर टकराव के आसार हैं, लेकिन योगी सरकार ने जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा को प्राथमिकता देने की बात कही है….अब देखने वाली बात ये होगी कि 6 अगस्त तक चलने वाले इस सत्र में सरकार किस तरह अपनी नीतियों और योजनाओं को मजबूती से रखती है और विपक्ष के सवालों का जवाब देती है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सदन में किसानों, युवाओं, गरीबों और महिलाओं से जुड़े जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा की अपील की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष (सपा) द्वारा उठाए गए राम मंदिर दान के मुद्दे पर पलटवार करते हुए कहा कि जिन्होंने मंदिर निर्माण में बाधा डाली, उन्हें इस पर सवाल उठाने का कोई हक नहीं है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन मुख्य शोक प्रस्ताव समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ और वर्तमान विधायक आलम बदी के निधन पर लाया गया। सीएम योगी ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा जनता की समस्याओं को सुलझाने और संवाद का बड़ा मंच है। उन्होंने आग्रह किया कि सदन में व्यवधान की बजाय चर्चा होनी चाहिए।
सत्र के पहले ही दिन समाजवादी पार्टी के विधायकों ने नीट पेपर लीक, बिजली कटौती और उर्वरक (खाद) की किल्लत जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा। अयोध्या विवाद पर बोले सीएम योगी ने कहा कि राम मंदिर में कथित चंदे में हेराफेरी के आरोपों पर सपा को आड़े हाथों लिया और याद दिलाया कि उनकी पार्टी (सपा) ने हमेशा मंदिर निर्माण का विरोध किया था।