Tiger Shroff: निर्देशक रेमो डिसूजा एक नई फिल्म का निर्देशन करने वाले हैं, इसमें लीड एक्टर के तौर पर टाइगर श्रॉफ होंगे। उनके साथ इस फिल्म में नुसरत भरूचा फीमेल लीड रोल में होंगी। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है, यह फिल्म टाइगर श्रॉफ और नुसरत भरूचा के बीच पहला ऑन-स्क्रीन कोलैबोरेशन है, इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
इस फिल्म से एल्विश यादव बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं, खबर यह भी है कि ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना रोशन भी इस फिल्म में नजर आएंगी। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक फिल्म में पश्मीना रोशन, अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव भी अहम भूमिकाओं में होंगे।
कौन है निर्माता?
यह फिल्म आगाज एंटरटेनमेंट, वीजे फ्रेम फिल्म्स और इंसोम्निया फिल्म्स के बैनर तले बनाई जा रही है। यह प्रोजेक्ट प्रोड्यूसर विक्की जैन के लिए भी एक बड़ा माइलस्टोन है, जो अपने नए लॉन्च किए गए बैनर, वीजे फ्रेम्स के तहत प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू कर रहे हैं।
टाइगर श्रॉफ को आखिरी बार ‘बागी 4’ में देखा गया था, जो उनकी हिट एक्शन फ्रेंचाईजी का लेटेस्ट चैप्टर है। वहीं, नुसरत भरूचा को आखिरी बार कॉमेडी थ्रिलर ‘उफ ये सियापा’ में सोहम शाह के साथ देखा गया था।