Uttarakhand: चुनाव आयोग ने SIR के तहत भेजे नोटिस, मतदाता सूची में सुधार का मौका

Uttarakhand:  चुनाव आयोग द्वारा उत्तराखंड में एसआरआई कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। उत्तराखंड में एसआरआई कैम्प अभियान गतिमान है और 14 जुलाई को ड्राफ्ट सूची का प्रकाशन किया गया है। 14 जुलाई से लेकर 13 अगस्त तक दावे आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए और नोटिस का उत्तर देने का समय दिया गया है। ऐसे व्यक्ति जिनका ड्राफ्ट सूची में नाम नहीं होगा, वो अपनी ड्राफ्ट सूची बीएलओ के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। उसमें अपने नाम को जांच कर सकते हैं और अगर उनका नाम सूची में नहीं है तो उनको घबराने की आवश्यकता नहीं है।

वह फॉर्म 6 भरकर अपने नाम को सूची में दर्ज करने के अनुरोध कर सकते हैं, जिसका निस्तारण नियमों के अनुसार किया जाएगा। ऐसे व्यक्ति जिनको अपने नाम के शब्द में त्रुटि है, उसमें कोई परिवर्तन करना चाहते हैं, संशोधन करना चाहते हैं, तो उनको फॉर्म 8 भरने की सुविधा अभी उपलब्ध है। फार्म भरकर बीएलओ को उपलब्ध करा सकते हैं। किसी व्यक्ति के बारे में अगर आपत्ति है उनका नाम सूची में दर्ज नहीं होना चाहिए था, कोई गलत व्यक्ति वहां पर ऐसा है जो वर्तमान में नहीं है तो उनके नाम को विलोपित करने के लिए फॉर्म 7 भरने की सुविधा वर्तमान में उपलब्ध है।

इसकी जानकारी बीएलओ के द्वारा और अन्य माध्यमों से भी डीएम साहब और ईआरओ के द्वारा दी जा रही है। प्रदेश के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि जिन लोगों को नोटिस इश्यू हुआ है, ऐसे उन्नीस लाख मतदाताओं को और जिनका मैपिंग नहीं हो पाया, ऐसे पाँच लाख मतदाताओं के पास अवसर होगा कि बीएलओ अपने बूथ पर उपस्थित होंगे, तो वहाँ पर अपना रिपोर्ट प्रस्तुत कर सकते हैं।

बीएलओ की रिपोर्ट के आधार पर उनकी सुनवाई की जाएगी और बीएलओ का रिपोर्ट अगर किसी मामले में उनसे संतुष्टि नहीं होती है, तो ऐसे प्रकरणों में भी एईआरओ बूथ पर जाकर सुनवाई करेंगे, और किसी भी दशा में मतदाताओं को अपने बूथ से इधर आने की आवश्यकता नहीं होगी, इसके लिए निर्देश सीओ ऑफिस से जनपदों को दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *