Ramnagar: गढ़वाल और कुमाऊँ को जोड़ने के लिए रामनगर से देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा शुरू

Ramnagar: रामनगर मे आज कुमाऊँ गढ़वाल को रेलवे से जोड़ने के लिए आज रामनगर से देहरादून के लिए नई रेलगाड़ी की शुरूआत की जा रही है। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी इस रेल कनेक्टिविटी के लिए लंबे समय से प्रयास में थे। अनिल बलूनी के पौड़ी लोकसभा क्षेत्र में रामनगर भी शामिल है। यह पहली ट्रेन है जो गढ़वाल और कुमाऊँ को रेल सेवा से जोड़ेगी।

अभी यह रेल गाड़ी हफ़्ते में सिर्फ 2 दिन ही चलाई जायेगी, बाद में इसे नियमित किया जायेगा। रामनगर में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, विधायक अरविन्द पांडे ने इस रेल गाड़ी को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव भी गाड़ी को फ्लैग ऑफ करेंगे और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से लोगों को सम्बोधित किया है, वही अभिवाजित उत्तर प्रदेश में भी गढ़वाल कुमाऊँ को जोड़ने वाली कोई रेल कानेकविटी नहीं थी। यह गाड़ी 4 घण्टे में देहरादून पहुँचेगी।

इसके कुल 6 स्टापेज अभी तय किये गए है। नई एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार एवं शुक्रवार को रामनगर से प्रातः 5:50 बजे प्रस्थान कर 12:40 बजे देहरादून पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन उसी दिन देहरादून से 3:55 बजे दोपहर प्रस्थान कर 11:30 बजे रात्रि रामनगर पहुंचेगी। दोनों तरफ से यह ट्रेन काशीपुर, रोशनपुर, पीपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार स्टेशनों पर ठहरेगी। गढ़वाल संसदीय इलाके और राज्य के लिए ये बड़ी उपलब्धि है।

यह ट्रेन जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान आने वाले पर्यटकों एवं वन्यजीव प्रेमियों के साथ-साथ रामनगर के निकट स्थित गिरिजा देवी मंदिर तथा सीतामढ़ी/सीतावनी जैसे धार्मिक एवं पौराणिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी लाभदायक सिद्ध होगी। इसके अतिरिक्त हरिद्वार एवं देहरादून से बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री सहित चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को भी बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, वातानुकूलित चेयर कार, शयनयान, द्वितीय श्रेणी चेयर कार तथा सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *