Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, दो बसों और कार की टक्कर

Amarnath Yatra:  जम्मू-कश्मीर में चल रही अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा हो गया, रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंदरकोट लंगर प्वाइंट के पास जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (JKRTC) की दो बसों और एक कार की टक्कर हो गई। हादसे में 18 श्रद्धालु घायल हो गए।हादसे के बाद प्रशासन, सीआरपीएफ, सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से राहत और बचाव अभियान चलाया। सभी घायलों को तुरंत रामबन जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

सभी श्रद्धालुओं को हल्की चोटें आई थीं। इलाज के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और उन्हें दूसरे यात्रा काफिले के साथ रवाना कर दिया गया। हादसा सुबह करीब 7:20 बजे हुआ, जब पहलगाम मार्ग से आ रहा अमरनाथ यात्रा का काफिला चंदरकोट लंगर प्वाइंट पहुंचा। इसी दौरान दो बसों की टक्कर हो गई, जिसकी चपेट में एक कार भी आ गई।

सभी घायलों की जांच की गई और उनकी हालत स्थिर पाई गई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां जरूरी जांच के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। अमरनाथ यात्रा को देखते हुए जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कड़ी की गई है। हाईवे पर सुरक्षा बलों की लगातार गश्त, वाहनों की जांच और निगरानी की जा रही है, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुचारु रूप से जारी रह सके। इस वर्ष 57 दिनों की अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हुई है और 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन संपन्न होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *