Ram Mandir Trust: चढ़ावा चोरी में शामिल किसी भी शख्स को नहीं बख्शा जाएगा, बोले कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी

Ram Mandir Trust:  अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक 3 घंटे चली। बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी बोले– महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।

राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज ने बताया कि उच्च स्तरीय बैठक के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिए गए हैं। ट्रस्ट की बैठक के नतीजों पर बोलते हुए गिरि ने कहा, “चंपत राय (महासचिव) और अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए हैं। हम सभी इससे आहत और दुखी हैं। हालांकि, सच्चाई हमारे सामने है और इस पर विचार करना हमारा कर्तव्य है। जो भी हुआ, उससे सभी आहत हैं.

गोविंद देव गिरी ने कहा, हमारा काम पूरी पारदर्शिता रखना है। हम 22 जुलाई को फिर से बैठेंगे। तब तक एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट आ जाएगी। चोरी तो चोरी ही है, छिपे हुए अपराधी खोजे जाएंगे। एसआईटी अपना काम कर रही है।

झूठ के प्रचार से हम लोगों को सावधान करते हैं। हमें कहा जाता है कि वहां केवल दानपात्र की चोरी नहीं हुई। वहां कई वस्तुओं की चोरी हुई। उन सभी वस्तुओं का रजिस्टर हम लाए हैं, जो आपको दिखाएंगे। हमसे कहा जाता है कि रामायण कहां हैं, चरण पादुकाएं कहां हैं। हमारे पास ऐसी 2800 वस्तुओं का रजिस्टर्ड हैं। चार से पांच वस्तुओं का विवरण हम दिखाएंगे।

राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने कहा, रामलला के विशाल मंदिर के आज एक असाधारण स्थिति बन गई। इसमें निर्णय लिया कि न्यास की बैठक 11 जुलाई वाली को 6 जुलाई को किया गया। कोरम पूरा रहा। अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास भी उपस्थित रहे। निर्मोही अखाड़े के संत दिनेंद्र जी महाराज भी थे। के परासरन भी ऑनलाइन थे। हमें दुख था कि जिसका सामना पूरे समाज को करना पड़ रहा है, चढ़ावा चोरी लज्जाजनक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *