ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे तोताघाटी में बंद, सैकड़ों यात्री फंसे

विनय भट्ट

श्रीनगर। प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक जारी बारिश ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर है, तो पहाड़ों का दरकने का सिलसिला जारी है। जगह-जगह भूस्खलन और मलबा आने से सड़क बाधित है। जिससे आम जनजीवन प्रभावित है, लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोता घाटी में पहाड़ी से बोल्डर आने के कारण हाइवे बंद हो गया है, जिसके कारण सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं।

देर रात ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर बोल्डर आने से बंद हो गया, जो अभी तक खोला नहीं जा सका है। वहीं लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता बीएल द्विवेदी का कहना है कि उनकी टीम जेसीबी की माध्यम से मार्ग को खोलने का प्रयास कर रही है। जल्द यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *